biodatamaker
✕

तेजी से उबरेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, सीआईआई ने जताई उम्मीद

Updated: रविवार, 11 जुलाई 2021 (16:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से तेजी से उबरने की उम्मीद है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वे में कहा गया कि दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन मुख्य रूप से सामाजिक आयोजनों या भीड़भाड़ को सीमित करने के लिए लगाया गया था। इनसे आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित नहीं हुईं।

सर्वे में शामिल करीब 60 प्रतिशत मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने कहा कि उनकी कंपनी की बिक्री में सुधार महामारी की पहली लहर की तुलना में अधिक तेजी से होगा। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, सीआईआई के सीईओ के सर्वे में 119 शीर्ष कंपनियों के विचारों को शामिल किया गया है। सर्वे से संकेत मिलता है कि दूसरी लहर के प्रभाव से अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से उबरेगी।
ALSO READ: संपर्क में आने से नहीं, इस वजह से फैलता है ‘जीका वायरस’
दूसरी लहर से आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित नहीं हुईं, क्योंकि इस दौरान लॉकडाउन भीड़भाड़ को कम करने के लिए लगाया गया था। पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर सीमित असर होगा।
ALSO READ: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा केरल, जीका वायरस ने भी बढ़ाया संकट
सर्वे में कहा गय है कि दूसरी लहर के आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव को कम करने और उपभोक्ता धारणा को मजबूत करने के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण है। सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि उनकी कंपनियों ने दूसरी लहर के दौरान अपने परिचालन को कम किया।

सर्वे में शामिल 81 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि दूसरी लहर से चालू साल की पहली छमाही में उनके क्षेत्र का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक प्रभावित नहीं होगा। सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर बड़े प्रोत्साहनों तथा टीकाकरण की तेज रफ्तार से मांग की स्थिति बेहतर है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख