ganesh chaturthi

कोरोना के मद्देनजर DU ने ऑनलाइन कक्षाएं 16 मई तक स्थगित कीं

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (18:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। छात्र संगठनों और अध्यापकों ने ऑनलाइन कक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि कोविड-19 के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी के कारण विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों में 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

ALSO READ: कोरोना के कहर को रोकने के लिए अब देशव्यापी सख्त लॉकडाउन ही विकल्प,वेबदुनिया से बोले एम्स निदेशक सरमन सिंह

 
दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पीसी जोशी को एक पत्र लिखा था। डूटा ने कहा था कि छात्र और उनके परिवार के सदस्य महामारी से जूझ रहे हैं जिसके कारण कक्षाओं में उपस्थिति घट गई है। इसलिए डूटा की मांग है कक्षाएं स्थगित की जाए, क्योंकि छात्र और अध्यापक पठन-पाठन की प्रक्रिया को जारी करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख