Daily Horoscope
✕

चीन से ही corona फैलने के सबूत, वुहान से फैली महामारी : डॉ. हर्षवर्धन

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (08:53 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है, जो दुनिया में कोविड-19 महामारी के एकसाथ कई स्थानों पर फैलने के दावे की पुष्टि करता हो। चीन ने दावा किया है कि कोरोनावायरस महामारी पिछले साल कई देशों में फैली।
ALSO READ: भारत में फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोनावायरस, सरकारी पैनल का दावा
हर्षवर्धन ने संडे संवाद की छठी कड़ी में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से संवाद के दौरान कहा कि अब तक यही स्वीकृत है कि दुनिया में पहली बार चीन के वुहान से कोविड-19 महामारी फैली। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन ने दावा किया है कि कई देशों में यह बीमारी एकसाथ फैली।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन इस दावे कि (इस बीमारी के संदर्भ में) दुनियाभर में कई स्थानों पर यह बीमारी (एकसाथ फैली) थी, के सत्यापन के लिए एक ही वक्त पर कई देशों से जांच में पुष्टि के पश्चात मामलों के सामने आने पर संगत आंकड़े की जरूरत होगी। लेकिन इस संदर्भ में अब तक कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है। इसलिए वुहान में कोविड -19 के मामले आना ही दुनिया में पहला मामला है।
बाजार में चीन में निर्मित ऑक्सीमीटर की बाढ़ आने के संबंध में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बाजार से या ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं से ऑक्सीमीटर खरीदते समय उपभोक्ताओं को एफडीए या सीई से स्वीकृत उत्पादों को ही देखना चाहिए और उन्हें आईएसओ या आईईसी विशिष्टताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।
 
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन स्तर में गिरावट कोविड संक्रमण का लक्षण नहीं है़, क्योंकि ऐसा अन्य रुग्णता स्थितियों में भी हो सकता है। हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस में कोई आनुवांशिक बदलाव नहीं आया है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल देश में किसी भी नासिका संबंधी टीके का परीक्षण नहीं चल रहा है लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट या भारत बायोटेक द्वारा आगामी महीनों में नियामकीय मंजूरी के बाद ऐसे टीकों के क्लिनिकल परीक्षण किए जाने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख