Hanuman Chalisa

2 बूस्टर डोज लगवाने वाले डॉ. फाउची भी कोरोना संक्रमित

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (08:50 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फाउची कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के मुताबिक, 81 वर्षीय फाउची को वैक्सीन के सारे डोज लग चुके हैं। उन्हें बूस्टर के दो डोज भी दिए जा चुके हैं।
 
डॉ. फाउची रैपिड एंटीजन की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस समय वह कोरोना के हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। फाउची हाल-फिलहाल के दिनों में राष्ट्रपति जो बाइडेन या अन्य किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के संपर्क में नहीं रहे हैं।
 
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के एक बयान में कहा गया है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं और बीमारी से उबरने के बाद ही वह काम पर लौट आएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि डॉ फाउची राष्ट्रपति बाइडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भी व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्क फोर्स के एक प्रमुख सदस्य रह चुके हैं।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख