Daily Horoscope
✕

Corona Virus Live Updates : जापान में आपातकाल, भारत में बढ़ सकता है लॉकडाउन

Published: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक 74 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है जबकि संक्रमितों की संख्या 13 लाख के पार हो गई। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 354 मामले, 5 लोगों की मौत। अब तक 4421 लोग संक्रमित, 114 की मौत। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी...

- कई राज्य और विशेषज्ञ केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं, केंद्र उस दिशा में सोच रहा है।
- गोवा में कोरोना वायरस के 15 संदिग्धों के नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के कारण आपातकाल की घोषणा की।
- बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए कहा मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा।
- कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए दवा ईजाद करने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
- कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को गरीब लोगों को मास्क बांटे।
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े, कुल रोगियों की संख्या 3864 और मौत के मामले 54 हुए।
- उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मदेनजर 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से पलायन करने वाले कामगारों के स्वास्थ्य और उनके प्रबंधन से जुड़े मुद्दों से निबटने के विशेषज्ञ नहीं है और बेहतर होगा कि सरकार से जरूरतमंदों के लिये हेल्पलाइन शुरू करने का अनुरोध किया जाये।

- भारत को सभी देशों की सहायता करनी चाहिए लेकिन जीवनरक्षक दवाइयां पहले भारतीयों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए: राहुल गांधी।
- बंद खत्म करने के संबंध में अगले कुछ दिनों के बाद ही फैसला: कर्नाटक सरकार
- फेसबुक ने सोमवार को कहा कि वह उपयोगकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखते हुए उनकी आवाजाही तथा उनके रिश्तों के बारे में शोधकर्ताओं को जानकारी मुहैया करा रहा है, ताकि इस बात को समझा जा सके कि वायरस संक्रमण आगे कहां फैल सकता है।
- महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 891 हुई।
- कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान निगरानी के लिए भुवनेश्वर में पूर्व तटीय रेलवे ने ड्रोन की मदद लेनी शुरू की है।
- अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें आईपीएल को खाली स्टेडियमों में करवाने में दिक्कत नहीं है लेकिन कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए क्योंकि इस पर कई लोगों की आजीविका निर्भर है।
- आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, राज्य में मृतक संख्या 4 हुई।
- भोपाल में कोरोना वायरस के 12 नए मामले, मध्य प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 268 हुई।
- नागदा में मिला पहला कोरोना पॉज़िटिव, परिवार के 9 लोगो को किया आइसोलेट, इंदौर के चंदन नगर इलाके से 2 तारीख को आया था युवक
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, -कुछ मीडिया संस्थान कोविड-19 से जुड़ी दवाओं और फ़ार्मास्युटिकल्स को लेकर बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। किसी भी ज़िम्मेदार सरकार की तरह हम पहले यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पास अपने लोगों के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हो'।
- धारावी में कोविड-19 संक्रमण के 2 नए मामले आए सामने, मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7 हुई।
- राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर मंगलवार सुबह 325 हो गई।
- अस्पतालों को डिटेंशन सेंटरों से भी बदतर बताने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में असम का विधायक गिरफ्तार: डीजीपी
- रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से मालगाड़ियां खाली करने को कहा, होगी जरूरी सामान की आपूर्ति।
 
-अब तक इंदौर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 151, अब तक हुई 13 कोरोनावायरस मरीजों की मौत, 30 और नए लोगों में कोरोना के लक्षण की आशंका।
- तमिलनाडु में कोरोना के मामले बढ़कर 621
- ट्रंप की भारत को चेतावनी- अगर नहीं भेजी दवा तो अमेरिका का बदला झेलना होगा
- दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है। 
- कोरोना वायरस की चपेट से त्रिपुरा भी नहीं बच सका है और सोमवार को राज्य में इसके पहले मामले की पुष्टि हुई।
- गुजरात विधानसभा के सभी सदस्यों तथा राज्य की भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए धन जुटाने के वास्ते एक वर्ष तक अपना 30 प्रतिशत वेतन कटाने का निर्णय लिया है।
- कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की सोमवार को कामना की।
 - जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मीडिया के एक वर्ग पर पिछले महीने तबलीगी जमात के कार्यक्रम को ले कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया और उच्चतम न्यायलय का रुख कर केंद्र सरकार को दुष्प्रचार रोकने का निर्देश देने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
- मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने एक मणिपुरी महिला पर उस वक्त थूक दिया जब वह सड़क पर पैदल जा रही थी।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख