dharma sangrah
✕

Corona से जंग, पीएम मोदी की शरण में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, मांगी यह खास दवा

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (08:20 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई स्थिति से निपटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शनिवार को बातचीत की। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से हाइड्रॉक्सीक्लोरो क्वीन स्टॉकपिल के अमेरिकी ऑर्डर को पूरा करने का अनुरोध किया।
 
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से चर्चा के बाद व्हाइट हाउस टास्क फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के पीएम से अधिक हाइड्रॉक्सीक्लोरो क्वीन की मांग की है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बातचीत के बारे में ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्‍सी क्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस से निपटने में संभावित गेमचेंजर के रूप पेश किया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी से निपटने में यह बेहद कारगर हो सकती है। अमेरिका ने भारतीय दवा कंपनियों को इस दवा का बड़ा ऑर्डर दिया है। भारत ने इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है।
 
अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,000 हो गई है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।
 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

अगला लेख