Hanuman Chalisa

डोनाल्ड ट्रंप Coronavirus की Vaccine लगवाने के लिए तैयार : व्हाइट हाउस

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (16:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने अग्रणी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी सहयोगी कंपनी बायोएनटेक के टीका के आपात स्थिति में इस्तेमाल को अनुमति दे दी थी। सबसे पहले न्यूयॉर्क में एक नर्स को टीके की खुराक दी गई।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केलिग मैकएनैनी ने मंगलवार को कहा, राष्ट्रपति ने कहा है कि वह टीके की खुराक लेने के लिए तैयार हैं। निजी बातचीत में इस बारे में वे अपनी इच्छा जता चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर भी यह बात जगजाहिर है। लेकिन अभी भी वे कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं।उनसे यह पूछा गया था कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप लोगों को प्रेरित करने के लिए सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने का विचार कर रहे हैं।

मैकएनैनी ने कहा, उनकी मेडिकल टीम जब इसकी इजाजत दे देगी तो वे जल्द से जल्द टीका ले लेंगे, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

ट्रंप अक्टूबर में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने की बात कह चुके हैं।(भाषा)

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख