sundarkand
✕

अमेरिका ने कोरोना के खात्मे के लिए किया दो दवाइयों का ऐलान

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (08:32 IST)
वॉशिंगटन। दुनियाभर में शनिवार को नोवेल कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 12 हजार पार कर गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड19 के खात्मे के लिए इलाज के लिए दो दवाइयों का ऐलान किया है। ट्रंप ने हाइड्रोक्जिक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन नाम की दो दवाई पेश की है ।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति दावा है कि दोनों दवाई मेडिसिन के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित बनेंगी। हाल ही मे ही ट्रंप प्रशासन ने क्लोरोक्वीन नाम की ऐंटी-मलेरिया मेडिसिन को मंजूरी दी थी। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हाइड्रोक्जिक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन साथ में लिया जाए, इनके पास मेडिसिन के इतिहास में सबसे बड़ा गेम चेंजर बनने का मौका है। एफडीए ने ऊंचाइयों को छुआ है- आपका आभार।' 
 
ट्रंप ने कहा कि दोनों दवाई साथ में अच्छा असर दिखाती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा- 'उम्मीद है दोनों को तत्काल इस्तेमाल में लाया जाएगा। लोग मर रहे हैं, जल्दी आगे बढ़ें। भगवान सभी रक्षा करें।'
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने दो दिन पहले क्लोरोक्वीन को मंजूरी दी थी और कहा था कि अमेरिका का एफडीए डिपार्टमेंट इसपर तेजी से काम कर रहा है। अगर क्लोरोक्वीन की बात करें तो यह कुनैन का कृत्रिम रूप हैं जिसका इस्तेमाल 1940 के दशक में मलेरिया के रोगियों में किया जाता था। 
 
फिलहाल क्लोरोक्वीन का प्रयोग चीन और फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में किया गया है। अनुसंधानकर्ता  ऐसा दावा कर रहे हैं कि उसके परिणाम अच्छे आए हैं जबकि वैज्ञानिकों का कहना है की इस पर अभी टेस्ट नहीं किया गया है।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CM योगी का बड़ा फैसला, 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी, 250 रुपए में 5 किलो का पैकेट

आशा राजबाला की प्रेरक कहानी, तानों से राष्ट्रीय सम्मान तक का सफर, महिलाओं के स्वास्थ्य की बनीं पहरेदार

अगला लेख