dharma sangrah
✕

Covid 19 : पाकिस्तान में 13 मई तक घरेलू उड़ानें निलंबित

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (14:03 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए घरेलू उड़ान सेवा 13 मई तक के लिए निलंबित कर दी है। देश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
ALSO READ: EXCLUSIVE : कोरोना के खौफ में जी रहे पाकिस्तान के शख्स की मदद में आगे आया हिंदुस्तान का ये डॉक्टर
पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) ने उड़ानों पर प्रतिबंध बुधवार तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक था। पीसीएए ने रविवार देर रात ट्वीट किया कि पाकिस्तान सरकार के फैसले के अनुसार घरेलू उड़ानों के परिचालन के निलंबन की अवधि बुधवार, 13 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है। उड़ानों के निलंबन संबंधी बाकी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,476 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी दौरान महामारी से 28 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 667 पर पहुंच गई। पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 से ग्रस्त हुए 8,212 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख