ramcharitmanas

बड़ी खबर, इंदौर में Corona संक्रमण से डॉक्टर की मौत

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:59 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक डॉक्टर की आज कोरोना से मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से हड़कंप मच गया।
 
डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पा गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था, लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
 
पंजवानी लॉक डाउन के दौरान भी सेवा भाव व देशहित मे लगातार क्षेत्र के हर वर्ग के मरीजों को उत्कृष्ट उपचार प्रदान कर रहे थे। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस दौरान किसी मरीज कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से वे स्वयं भी संक्रमित हो गए।  
 
इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं। डॉ. पंजवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर में 40 नए मरीज मिलने के बाद वहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 213 हो गया, जबकि 6 लोगों की यहां मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख