dharma sangrah
✕

कोरोना के दर्द में हमदर्द बने डॉक्टर्स,ICU में केक काटकर मनाया मरीज का जन्मदिन

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (09:23 IST)
भोपाल। कोरोना के खिलाफ जंग में जीतने का सबसे बड़ा हथियार मरीज की स्वयं की इच्छाशक्ति और उसकी बीमारी से लड़ने का हौंसला है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का हौंसला बनाए रखने के लिए अस्पताल में डॉक्टर भी अपने स्तर पर हर प्रयास में लगे रहे थे। इसी कड़ी में भोपाल के सरकारी हॉस्पिटल हमीदिया में कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में जन्मदिन मनाया। 
 
भोपाल के सुभाष नगर में रहने वाली 57 वर्षीय मधु जैन 9 जून को कोरोना पॉजिटिव हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ऑक्सीजन सेचुरेशन मात्र 70 प्रतिशत  होने पर गंभीर हालात में उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज की नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सीधे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर उनका ईलाज शुरू किया और धीमे धीमे मरीज की सेहत में सुधार होने लगा है। 
अस्पताल में भर्ती मधु जैन का गुरुवार को जन्मदिन था, इस बात की जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो  दर्द के बीच हमदर्द बने डॉक्टर्स और नर्स ने उनके नव जीवन की प्रार्थना के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर मरीज की पसंद का फ्लेवर्ड दूध पिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के ईलाज के इलाज में लगे एनस्थीसिया विभाग के डॉक्टर राजकुमार अहिरवार और  राजू सिंह राठौर ने तनाव के पलों को खुशी में बदलने के लिए अपना अहम योगदान दिया। 
 
कोविड संक्रमण काल में लोगों के इलाज में हमीदिया अस्पताल के कोरोना वॉरियर्स ने तनाव भरे माहौल में जन्मदिन मनाकर ना सिर्फ कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाया है बल्कि डॉक्टर्स और मरीज के बीच अपनेपन और प्यार का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। ऐसे वायके विरले ही देखने को मिलते है।        
 
डॉक्टरों के जन्मदिन मनाने पर  मधु जैन के भाई राजेश जैन कहते हैं कि हमीदिया अस्पताल ने परिवार के सदस्यों की तरह मेरी बहन का जन्मदिन मनाकर जो खुशी हमें दी है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम सभी के लिए यह पल अविस्मरणीय बन गया है। 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज होती है पुष्पवर्षा', CM योगी ने बताया रामराज्य और सुशासन का मतलब

दीपोत्सव 2026 में दिखेगा 3D और लेजर शो का जादू, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

अगला लेख