dharma sangrah
✕

Life in the times of corona: कोरोना में क्‍वेरेंटाइन हुए कपल्‍स अब धड़ल्‍ले से ले रहे तलाक, आखिर क्‍यों?

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (16:00 IST)
(भारत में तलाक लेने की वजह इसके ठीक उलट है)
चीन में अब एक नई मुसीबत है। पिछले कुछ हफ्तों में यहां तलाक के मामले बेतहाशा तरीके से बढ़े हैं। यहां के रजिस्‍टर ऑफिस के अधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग शहरों में तलाक के कई मामले आ रहे हैं।

चीन के साऊथ वेस्‍टर्न क्षेत्र में एक रजिस्‍ट्रर कार्यालय में तीन हफ्तों में 300 कपल्‍स ने तलाक के लिए आवेदन किया। झिआंग शहर ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही दिन में तलाक के 14 मामले सामने आए। चीन के एक शहर की तो यह हालत है कि रजिस्‍ट्रर ऑफिस के अधिकारियों ने एक दिन में तलाक के 10 से ज्‍यादा आवेदन लेने से ही इनकार कर दिया है।

वहीं बात करें भारत की तो यहां मामला बिल्‍कुल उल्‍टा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का वो देश है जहां सबसे कम तलाक होते हैं। हालांकि ये इस बात की गारंटी नहीं है कि बिना तलाक साथ रह रहे जोड़े एक दूसरे के साथ कितना खुश हैं। धर्म के लिहाज से देखा जाए तो हिंदू धर्म में सबसे कम शादियां टूटती हैं। यहां भारत में दरअसल, अपने पार्टनर को कम समय देने के कारण तलाक की स्‍थिति पैदा होती है।

खैर, यह तो हुई चीन के अलग-अलग शहरों में शादीशुदा लोगों के तलाक के आंकड़ों की बात, लेकिन अब जानते हैं चीन में इतने तलाक के मामलों के पीछे की वजह आखिर है क्‍या।

दरअसल, चीन के वुहान से कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई है, इसके बाद पूरी दुनिया में यह संक्रमण बुरी तरह से पसर गया है, इसके बाद चीन में लोगों को बचाने के लिए युद्धस्‍तर पर काम किया जा रहा है।
चीन में जो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। जो लोग संक्रमित है उन्‍हें और जो लोग इलाज के बाद घर आ गए उन्‍हें क्‍वेरेंटाइन किया जा रहा है।

यानी ऐसे मरीजों को कुछ दिनों के लिए घर में या आइसोलेटेड रहने की सलाह दी जाती है। ऐसे में चीन के वुहान शहर समेत हजारों लोग घर में रह रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में जो कपल्‍स ऑफिस में, बाहर कहीं, या ट्रैवल में समय गुजारते थे, वे अब घर में ही ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त गुजार रहे हैं। ज्‍यादा से ज्‍यादा घर में रहने की वजह से कपल्‍स या यूं कहें कि पति और पत्‍नी में नौंक-झौंक बेतहाशा तौर से बढ गई है। वे हर बात पर उलझ जाते हैं और विवाद हो जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है ज्‍यादा समय तक कपल्‍स का साथ रहने के कारण वे एक दूसरे की मीनमेख निकाल रहे हैं, ऐसे में विवाद होना तय है।

ऐसा नहीं है कि पहले कपल्‍स में विवाद नहीं होते थे, लेकिन पहले उन्‍हें बाहर दोस्‍तों में, ऑफिस में और ट्रेवल्‍स में वक्‍त गुजारने का समय मिलता था, इससे वे रिलीज हो जाते थे। लेकिन अब घर में रहने से ऐसा नहीं हो पा रहा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख