dharma sangrah
✕

Covid 19: दिल्ली में ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति के कारण मुश्किल, मरीजों की हालत गंभीर

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (12:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ बड़े अस्पतालों में गत रात ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई लेकिन यहां कोविड-19 का इलाज कर रहे छोटे अस्पताल सीमित आपूर्ति की वजह से अब भी संकट का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं।

ALSO READ: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से आफत, कई राज्यों का बुरा हाल, मरीज परेशान

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार रात को केंद्र को आदेश दिया कि वह तुंरत ऑक्सीजन की उन अस्पतालों को आपूर्ति करे, जहां उसकी जरूरत है और जहां पर कोविड-19 के उन मरीजों का इलाज हो रहा है जिनकी हालत गंभीर है। अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसा लगता है कि राज्य के लिए इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं है। 
 
केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि वह दिल्ली को आवंटित 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था करेगी और यह बिना किसी बाधा के दिल्ली पहुंचेगी। हालांकि कई निजी अस्पतालों ने शिकायत की कि उन तक कोई मदद नहीं पहुंची है।

ALSO READ: विशेषज्ञों का अनुमान, Covid 19 रोगियों को रुक-रुककर ऑक्सीजन लेने से कोई फायदा नहीं
 
जनकपुरी स्थित 210 बिस्तरों के माता चननदेवी अस्पताल के अधिकारियों ने दिल्ली सरकार को आपात संदेश भेजकर कहा कि मरीजों के अनुपात में उनके यहां ऑक्सीजन की कमी है। आईसीयू के प्रमुख डॉक्टर एसी शुक्ला ने कहा कि करीब 40 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। हमें बुधवार रात करीब 500 किलोग्राम ऑक्सीजन मिली। आपूर्तिकर्ता को तड़के 4 बजे और ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी थी लेकिन तब से वह फोन नहीं उठा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप से हमें 21 डी श्रेणी के सिलेंडर मिले लेकिन इसकी नियमित आपूर्ति की जरूरत है। स्थिति बहुत ही गंभीर है। 50 बिस्तरों वाले धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के डॉ. पंकज सोलंकी ने बताया कि अस्पताल बैकअप में रखी ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर रहा है, जो गुरुवार दोपहर तक ही चल सकेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से 30 मरीजों को स्थानांतरित करने के लिए संपर्क किया गया है।

 
हालांकि कुछ बड़े अस्पतालों ने कहा कि उन्हें गत रात को ऑक्सीजन की नई खेप मिली है एवं और आने की उम्मीद है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन के 3 टैंकर रात को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह 8.30 बजे तक 8 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची थी। हां, अब और आ रही है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख