Hanuman Chalisa
✕

धर्मेन्द्र ने हाथ की नस काटकर तीसरी मंजिल से छलांग लगाई

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (02:57 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सरकारी गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोनावायरस के 55 वर्षीय धर्मेन्द्र शर्मा नामक मरीज ने सोमवार को अपने हाथ की नस भी काट ली और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
 
कंपू थाने के प्रभारी निरीक्षक के एन त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर के किला गेट क्षेत्र के रहने वाले धर्मेन्द्र को संक्रमित होने के बाद यहां अस्पताल में 8 अगस्त को भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर को लगभग 2 बजे धर्मेन्द्र ने हाथ की नस काटने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
 
उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि धर्मेन्द्र जमीन के बजाय अस्पताल के भवन से सटे जनरेटर की टीन शेड के ऊपर जाकर गिरा। तीसरी मंजिल से गिरने की कारण उसे हाथ में चोट लगी है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि धर्मेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

MBBS के छात्र ने एम्स हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान : उधर दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार की शाम 22 वर्षीय एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी।
 
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के रहने वाले साल 2018 बैच के एमबीबीएस छात्र विकास को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था।
 
एम्स सूत्रों ने बताया कि उसने वार्ड से एक घंटे का ब्रेक लिया था। उसके बाद वह हॉस्टल 19 की छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वह छात्रावास की छत से कूद गया और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। एम्स में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
 
इससे पहले 10 जुलाई को 25 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने कथित रूप से एम्स के डॉक्टरों के हॉस्टल की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।मृतक की पहचान मनोरोग विभाग में काम करने वाले अनुराग कुमार के रूप में हुई थी। वह अवसाद का इलाज करा रहा था।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

अगला लेख