Hanuman Chalisa

मेनका गांधी का विवादित बयान, बोलीं- मास्क के लिए चालान न हो, मरें तो अपनी बला से...

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (03:10 IST)
सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को हेलमेट और मास्क के लिए परेशान न करे, अब जनता को समझना है कि उसे खुद की कितनी फिक्र है। उन्होंने कहा, मास्क नहीं है तो नहीं है, वह मरे तो हमारी बला से लेकिन इनके ऊपर पैसों की वसूली ना हो।

अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह खोलने के निर्देश दिए और कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को हेलमेट अथवा मास्क के लिए परेशान न करें।

उन्होंने साफ तौर पर कहा, कोरोना को लेकर पूरे देश में सख्ती है। हमें मालूम है कि उनका काम ही है नियम रखना, लेकिन मास्क नहीं है तो नहीं है, वह मरे तो हमारी बला से लेकिन इनके ऊपर पैसों की वसूली ना हो।

पत्रकारों को ब्लैकमेलर की संज्ञा से नवाजते हुए उन्होंने कहा, वेयर हाउसों में रात में लोडिंग अनलोडिंग होती है, क्योंकि दिन में ट्रक तो आ नहीं सकते हैं, रात में ही आएंगे। प्रेस वाले इनकी तस्वीरें खींचते हैं, अखबारों में डालते हैं और ब्लैकमेल करते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। श्रीमती गांधी ने कहा, जिन्हें कोरोना है,  उन्हें अपने घरों में ही सीमित रखें, मुख्यमंत्री ने भी ऐसे ही कहा है।
आज के बाद ऐसा ही होगा, नहीं तो हो क्या रहा है, सारी दुकानें बंद, सारे व्यापारी मर गए हैं इस समय।सांसद की इन बातों से लोग आहत भी हुए और अचंभित भी हैं कि श्रीमती गांधी उनके हित में बात कर रही है या उनका अहित चाह रही हैं।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख