suvichar
✕

केरल के मेडिकल संस्थान ने की 2 घंटे में Covid-19 की पुष्टि कर सकने वाली जांच किट विकसित

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (01:03 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि केरल के श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम ने कम कीमत वाली एक ऐसी जांच किट विकसित की है, जो महज दो घंटे में कोविड-19 की पुष्टि कर सकती है।
 
हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘तिरूवनंतपुरम के संस्थान द्वारा विकसित की गई जांच किट 10 मिनट में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगा सकती है और नमूना लेने से लेकर नतीजे आने तक में दो घंटे से भी कम समय लगेगा।’ एक मशीन पर एक ही साथ 30 नमूनों की जांच की जा सकती है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘संक्रमण की पुष्टि करने वाली जांच किट, जो वायरल न्यूक्लिक एसिड का उपयोग कर सार्स-सीओवी-2 के एन जीन का पता लगाती है, वह भले ही दुनिया में अपनी तरह की पहली ना भी हो तो, इस तरह की पहली बहुत थोड़ी जांच किट में से एक अवश्य होगी।’
 
इस जांच किट का नाम चित्रा जीन लैम्प-एन है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा है कि अलाप्पुझा स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में किए गए परीक्षण में यह प्रदर्शित हुआ कि यह जांच किट आरटी-पीसीआर का उपयोग कर की गई जांच के नतीजों की तरह ही शत प्रतिशत समान और सटीक नतीजे देता है।
 
यह जांच किट ऐसे वक्त विकसित की गई है जब भारत कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का तेजी से पता लगाने के लिए विदेशों से जांच किट मंगाने की गति को तेज करने पर विचार कर रहा है और अन्य देशों से जांच किट खरीद रहा है।
 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि नई जांच किट किफायती है क्योंकि हर जांच की लागत में प्रयोगशाला (लैब) को 1,000 रुपए की लागत आएगी, जो मौजूदा जांच की न्यूनतम लागत से कम है।
 
गौरतलब है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाला तिरुवनंतपुरम स्थित यह संस्थान स्वदेशी ‘हार्ट वाल्व’ जैसे नवोन्मेष को लेकर भी जाना जाता है जो कम लागत वाला रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

अगला लेख