Bhai Dooj
✕

कोरोना काल में बढ़ी अंडों की मांग, जानिए क्या है कारण...

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (20:49 IST)
नई दिल्ली। बर्ड फ्लू शुरू होने की वजह से इस साल जनवरी-फरवरी के दौरान मांग में कमी आने के बाद अब कोविड-19 कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर अंडों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने की मुख्य वजह महामारी के दौरान रोगप्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के लिए अंडों का सेवन बढ़ना है।

सरकार के अधिकारियों और उद्योग के विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडों की मांग बढ़ने के साथ प्रति अंडे का खुदरा मूल्य अलग-अलग इलाकों में छह से सात रुपए हो गया है। विशेषज्ञों ने कहा कि अंडे प्रोटीन से भरी उन खाद्य सामग्रियों में शामिल हैं जिनकी कोविड-19 मरीजों को सेवन करने की सलाह दी जाती है और यह लोगों के पास प्रोटीन का सबसे सस्ता उपलब्ध स्रोत भी है।
ALSO READ: Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से बचा सकता है फ्लू का टीका?
पशुपालन, पोल्ट्री और दुग्ध मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओपी चौधरी ने कहा, पिछले कुछ महीनों में अंडों का सेवन बढ़ने का चलन देखा गया है। अंडे में सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत प्रोटीन होता है। मंत्रालय के एक और अधिकारी ने कहा कि अंडों की मासिक खपत में वृद्धि का अनुमान लगाना मुश्किल है।
ALSO READ: Coronavirus : खत्म होगी वैक्सीन की किल्लत, देश को मिलेंगे 10 करोड़ डोज
इसके बावजूद उन्होंने बताया कि 2018-19 की तुलना में 2019-20 में भारत में अंडे का प्रति व्यक्ति सालाना सेवन 79 अंडों से बढ़कर 86 हो गया। गुरुग्राम के स्टार्टअप एगोज के सहसंस्थापक अभिषेक नेगी ने कहा, हमने कोविड महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पिछले कुछ महीनों में ब्रांडेड और ऐगोज के अंडों की मांग में जोरदार उछाल देखा है।

उन्होंने बताया कि कंपनी का कारोबार पिछले कुछ महीनों में 100 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर के साथ बढ़ा है। ब्रांडेड अंडे ज्यादा महंगी दरों पर बिकते हैं और उनकी कीमत प्रति अंडे करीब 10 रुपए या उससे ज्यादा होती है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

अगला लेख