sundarkand

आखि‍र क्‍यों इतनी तेजी से फैलता है ‘डेल्‍टा वेरिएंट’?

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (13:10 IST)
नई दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके पीछे डेल्टा वेरिएंट को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है।

नेचर जर्नल में पब्लिश की एक रिसर्च में पाया गया है कि डेल्टा वेरिएंट दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है। इसके साथ ही यह वैक्सीन और पिछले संक्रमण से मिली इम्यूनिटी को भी धोखा दे सकता है। यानी वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवा लेने के बाद भी आप डेल्टा वेरिएंट की चपेट में आ सकते हैं।

डेल्टा वेरिएंट जिसे B.1.617.2 के नाम से भी जाना है, देश में यह सबसे महाराष्ट्र में ही पाया गया था, लेकिन यह अब दुनिया के अलग अलग देशों में देखा जा रहा है। WHO के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट इस वक्त दुनिया के 170 देशों में मौजूद है।

क्या है रिसर्च में?
नेचर जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक डेल्टा वैरिएंट से कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों के दोबारा संक्रमित होने की संभावना छह गुना थी। वहीं वैक्सीन लगवा चुके लोगों को डेल्टा से संक्रमित होने की संभावना आठ गुना ज्यादा थी। इस रिसर्च के लिए जिन वैक्सीन को शामिल किया गया उनमें एस्ट्रेजेनका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फाइजर और बायो एंड टेक हैं।

अध्ययन में यह भी पता चला कि B.1.617.1 के मुकाबले डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने का खतरा तो ज्यादा है ही इसके साथ ही शरीर के अंदर भी यह बहुत तेजी से फैलता है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख