Daily Horoscope
✕

Delta Variant: सर्दी-जुकाम भी खतरे की घंटी, डेल्‍टा वेर‍िएंट ने बढ़ाया खतरा

Updated: रविवार, 4 जुलाई 2021 (12:02 IST)
कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट पूरी दुनिया को चिंता में डाल रखा है, यह नए नए तरीकों से लोगों को अपना निशाना बना रहा है। कोरोना का यह वेरिएंट न सिर्फ तेज़ी से फैल रहा है, बल्कि इनके लक्षण भी अलग हैं।

एक नए रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर आपको मामूली सर्दी-जुकाम है और नाक से हल्का पानी आ रहा है तो ये डेल्टा वेरिएंट के लक्षण हो सकते हैं। ये रिसर्च ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी ने किया है। यहां विषाणु विज्ञान और संक्रामक रोग में अनुसंधान करने वाली लारा हेरेरो के मुताबिक जैसे-जैसे वायरस विकसित हुआ है, इसके सबसे सामान्य लक्षण भी बदल गए हैं।

रिसर्च के लिए डेटा ब्रिटेन से लिए गए हैं। यहां ज्यादातर केस डेल्टा वेरिएंट के ही हैं। लारा हेरोरे के मुताबिक बुखार और खांसी हमेशा से कोविड के सबसे आम लक्षण रहे हैं। इसके अलावा सिरदर्द और गले में दर्द भी कुछ लोगों में दिखता था, लेकिन नाक बहने की शिकायत काफी कम लोग करते थे। वहीं, सूंघने की शक्ति चली जाना जो मूल रूप में बेहद आम था, अब नौंवे स्थान का लक्षण है।

क्‍यों बदल रहा अपने लक्षण?
आखिर क्यों डेल्टा वेरिएंट के लक्षण बदल रहे हैं इस बारे में लारा हेरेरो का कहना है, 'हर इंसान एक-दूसरे से अलग है। हमारे बीच फर्क की तरह हमारे प्रतिरक्षा तंत्र भी अलग हैं। इसका मतलब ये है कि एक ही वायरस अलग-अलग तरीके से अलग-अलग संकेत और लक्षण पैदा कर सकता है। संकेत वो है जो दिखता है जैसे चकत्ते। लक्षण वह है जो महसूस होता है जैसे गला खराब होना। वायरस किस तरह से बीमार करता है यह दो अहम फैक्टर पर निर्भर करता है- वायरल फैक्टर में वायरस की खुद की प्रतिकृत बनाने की गति, संचरण के माध्यम और अन्य चीजें शामिल है।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने आगाह किया कि दुनिया कोविड-19 महामारी के बेहद ‘खतरनाक दौर’ में है जिसके डेल्टा जैसे वेरिेंट अधिक संक्रामक हैं और वक्त के साथ लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों की कम आबादी को टीके लगे हैं वहां अस्पतालों में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा, ‘कोई भी देश अभी तक खतरे से बाहर नहीं है। डेल्टा वेरिएंट खतरनाक है और ये वक्त के साथ और बदल रहा है जिस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है’

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख