ramcharitmanas

क्‍या ‘सिंगल डोज’ से रुकेगा डेल्‍टा वेरिएंट, क्‍या है इस कंपनी का दावा?

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (12:23 IST)
कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। फि‍र से कई देश लॉकडाउन की तरफ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस वेरिएंट पर वैक्सीन भी असर नहीं करती है। हालांकि राहत की खबर यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को बेअसर करने में असरदार है। कंपनी ने कहा है कि इसका सिंगल डोज ही कोरोना के डेल्टा वेरिएंट और अन्य वेरिएं पर असरदार है।

अमेरिका आधारित कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इसकी कोविड -19 वैक्सीन लेने वाले लोगों ने डेल्टा सहित सभी वेरिएंट के खिलाफ कम से कम आठ महीने के दौरान मजबूत न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी पैदा की हैं। कंपनी ने कहा कि इसका टीका वायरस पर 85 प्रतिशत प्रभावी है और यह अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने और वायरस से होने वाली मौतों को रोकने में भी मदद कर सकता है।

जॉनसन एंड जॉनसन के अनुसंधान प्रमुख मथाई मैमेन ने कहा, हमारा आठ महीनों तक किए गए अध्‍ययन के मुताबि‍क जॉनसन एंड जॉनस का सिंगल डोज टीका शरीर में मजबूत न्यूट्रलाइज़िंग एंटीबॉडी प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है, जो आगे जाकर कम नहीं होती है।

जॉनसन एंड जॉनसन का दावा है कि उसकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट को बेअसर करने में असरदार है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन इस वेरिएंट और दूसरे प्रचलित वेरिएंट के खिलाफ मजबूती से लगातार लड़ती है। कंपनी के अनुसार,  इसने वैक्सीन लेने के 29 दिनों के भीतर डेल्टा वेरिएंट को बेअसर किया है।

बता दें कि दुनिया की परेशानी बन रहा डेल्टा वेरिएंट भारत में भी तबाही मचा रहा है और यूके, अमेरिकी समेत कई देशों में इसका खतरा देखा जा सकता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, आने वाले हफ्तों में डेल्टा वैरिएंट के अमेरिका में चिंता का कारण बन सकता है।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

अगला लेख