sundarkand

क्या देश में तीसरी लहर ला सकता है Delta Plus वेरिएंट? 3 राज्यों में Corona के 22 केस

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (20:42 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनावायरस का डेल्टा वेरिएंट दुनिया के 80 देशों में मौजूद है, जबकि डेल्टा प्लस (Delta Plus) वेरिएंट 9 देशों में पाया गया है। क्या यह तीसरी लहर की आहट है? 
 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्‍जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में पाए गए हैं। वहीं भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक 16 महाराष्ट्र में एवं बाकी मामले मध्यप्रदेश और केरल में मिले हैं। हालांकि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। भूषण ने कहा कि इस संबंध में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल को पत्र भी लिखा गया है। 
ALSO READ: Covaxin तीसरे फेज के ट्रायल में 77 प्रतिशत तक कारगर, SEC को सौंपे गए डेटा
महिलाओं की संख्या कम : नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वीके पाल ने कहा कि सोमवार को जितने लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी उनमें पुरुषों की 53 प्रतिशत थी, जबकि महिलाओं की संख्‍या 46 प्रतिशत। उन्होंने कहा कि इस असंतुलन को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के बीच टीके को लेकर जागरूकता पैदा की जा रही है।
 
पॉल ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकों पर खास बल दिया गया। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 63.7 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 36 प्रतिशत लोगों को शहरी क्षेत्रों में वैक्सीन लगाई गई। 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख