Daily Horoscope
✕

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षा 7 जून तक के लिए टाली

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (17:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को 7 जून तक के लिए टाल दिया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में गुरुवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया।

पहले यह परीक्षाएं 15 मई से शुरू होनी थीं, लेकिन राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसे एक जून तक टाल दिया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक वक्तव्य में कहा कि परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

वक्तव्य के मुताबिक परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी जिसकी जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और इनका प्रारूप ‘ओपन बुक’ होगा।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख