Hanuman Chalisa

Covid 19 : दिल्ली में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए 3194 नए केस

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (19:16 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 3,194 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 20 मई के बाद से 1 दिन की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से एक मरीज की भी मौत हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.59 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना के तहत, यदि संक्रमण दर लगातार दो दिन 5 प्रतिशत से अधिक रहता है तो ‘रेड’ अलर्ट जारी किया जा सकता है, जिसके चलते ‘पूर्ण कर्फ्यू’ लगाया जा सकता है और ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां थम सकती हैं। रविवार को कोविड-19 के मामले एक दिन पहले के 2,716 मामले से 17 प्रतिशत अधिक हैं।
 
दिल्ली में पिछले साल 20 मई को 5.50 संक्रमण दर के साथ 3,231 मामले सामने आए थे। उस दिन 233 संक्रमितों की मौत हुई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को और बृहस्पतिवार को क्रमश: 1,796 और 1,313 मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर क्रमश: 1.73 और 2.44 प्रतिशत रही थी। शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के मामलों में वृद्धि होने के बीच नये मामलों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। शहर में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25,109 हो गई है।
<

Delhi reports 3,194 fresh COVID cases (positivity rate 4.59%) and 1,156 recoveries in the last 24 hours

Active cases: 8,397
Total recoveries: 14,20,615

The national capital recorded 2,716 infections yesterday pic.twitter.com/CiF9QH8TtK

— ANI (@ANI) January 2, 2022 >

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख