shradh paksha
✕

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (00:30 IST)
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। इस बीमारी से 2 और लोगों की मौत हो गई। 
 
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी।
 
नगर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी। 2 और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। 
 
अस्थायी शिविर से भागे लोग : दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
यह शिविर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है।

एक सरकारी स्कूल में 135 लोगों को रखा गया था, जिसे बाद में जरूरतमंद लोगों के शिविर के रूप में तब्दील कर दिया गया। इनमें से 32 लोग फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख