dharma sangrah
✕

एक्शन में दिल्ली पुलिस, शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाया

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (09:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शाहीन बाग खाली करा दिया। पुलिस नेे धरने वाली जगह से टेंट भी हटा दिया। 
 
शाहीन बाग इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली को लॉकडाउन किया गया है। हमने शाहीन बाग के लोगों से अपील की है कि वह प्रदर्शन से हट जाएं।धरनास्थल खाली कराने का विरोध कर रहे 5-6 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के कारण लॉकडाउन (बंद) लागू किए जाने के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल को खाली करने का अनुरोध किया गया था।
 
अधिकारी के अनुसार जब प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया तो कार्रवाई की गई और प्रदर्शन स्थल खाली करा लिया गया।
 


रविवार को पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शहर में 31 मार्च तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी थी।

उल्लेखनीय है कि CAA के विरोध में 15 दिसंबर से दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा था। राजधानी में धारा 144 लगने के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख