Hanuman Chalisa

Corona Virus : बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक, WHO की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (07:33 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि कोविड-19 के उपचार में बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है और इससे झूठी उम्मीदें जग सकती हैं।
ALSO READ: Good News : चीन में Corona virus काबू में, वुहान में प्रतिबंधों में ढील शुरू, 2 महीने चला Lockdown
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टीए गेब्रेएसस ने कहा कि बिना सही साक्ष्य के बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल करने से झूठी उम्मीदें जग सकती हैं और यह लाभ के बजाए ज्यादा नुकसान कर सकती हैं और आवश्यक दवाओं की कमी हो सकती है जिनकी जरूरत अन्य बीमारियों के उपचार में होती हैं।
 
कोरोना वायरस की संख्या 3.50 लाख से अधिक हुई : पेरिस से मिले समाचार के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 3 लाख 50 हजार से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार तक इतने मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: ईरान में Corona से 127 और लोगों की मौत
पूरी दुनिया में कम से कम 3 लाख 50 हजार 142 संक्रमण, 15,873 मौतें हुई हैं जिनमें अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए। आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का कुछ प्रतिशत ही हो सकते हैं, क्योंकि कई देश ऐसे मामलों की ही जांच कर रहे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।
 
कोविड-19 महामारी तेज हो रही : विश्व स्वास्थ्य संगठन (जेनेवा) ने सोमवार को आगाह किया कि कोविड-19 महामारी स्पष्ट तौर पर तेज गति से फैल रही है। हालांकि संगठन ने कहा कि प्रकोप के इस रुख को बदलना संभव है।
 
संगठन के प्रमुख टेड्रॉस गेब्रयासस ने पत्रकारों से कहा कि महामारी तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले मामले से 1,00,000 मामले तक पहुंचने में 11 दिन लगे, दूसरे 1,00,000 मामले तक पहुंचने में भी 11 दिन लगे और तीसरे 1,00,000 मामले सिर्फ 4 दिनों में सामने आए। लेकिन उन्होंने कहा कि हम असहाय नहीं हैं। हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट

CJP के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पार्टी का आरोप- राज्यों में जारी है गिरफ्तारियां, कानूनी सहायता के लिए बनाया फंड

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

अगला लेख