suvichar

लापरवाही पड़ सकती है भारी, दिल्ली में 1 दिन में 4300 से ज्यादा ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (08:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के 4300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
 
दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं।
 
मास्क संबंधित उल्लंघन के 4,248 मामलों में से सबसे ज्यादा 700 मामले उत्तरी जिले से आए हैं जबकि पूर्वी से 635 और दक्षिण-पश्चिमी से 502 मामले आए हैं।

28 दिसंबर को कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के लिए 69 प्राथमिकी दर्ज की गई थी हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लंघन करने वालों से 86,33,700 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

दिल्ली में मंगलवार को 496 मामले सामने आए थे, बुधवार इनकी संख्या 923 हो गई। राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 238 हो गई। हालांकि राहत की बात रही कि राजधानी में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख