sundarkand
✕

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें आज से शुरू, गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी

Published: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (09:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ ही सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवा शनिवार से बहाल हो गईं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कोरोना वायरस महामारी के कारण 170 दिन से भी अधिक समय से बंद थी।
 
मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब मेट्रो पहले की तरह ही सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ट्वीट किया, 'एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर परिचालन शुरू हो गया है। यात्रा के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करें।'
 
मेट्रो सेवाएं कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च से बंद कर दी गई थीं।
 
गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो के परिचालन की चरणबद्ध बहाली के लिए हाल में दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि सेवाएं सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में शुरू की जाएगी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख