suvichar
✕

जल्द शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो, DMRC ने दिया बड़ा बयान

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (08:01 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में 5 माह से बंद दिल्ली मेट्रो भी परिचालन बहाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बयान जारी कर कहा कि जब भी सरकार निर्देश देगी, वह परिचालन बहाल करने को तैयार है।
 
डीएमआरसी का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के एक दिन बाद दिया है जिसमें उन्होंने था कि कोविड-19 से उत्पन्न हालात में सुधार को देखते हुए प्रायोगिक तौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बहाल की जानी चाहिए और उम्मीद है कि केंद्र जल्द इस पर फैसला लेगा।
 
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुजा दयाल को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया, ‘जब भी सरकार का निर्देश मिलेगा डीएमआरसी परिचालन शुरू करने को तैयार है। कोविड-19 से निपटने के लिए जारी सभी दिशानिर्देशों को लागू किया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।‘
 
गौरतलब है कि 22 मार्च से ही मेट्रों की सेवाएं स्थगित हैं। सूत्रों के मुताबिक इससे डीएमआरसी को करीब 1300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

नवरात्र में योगी सरकार का बड़ा आयोजन, देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी गीत

इंदौर-उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों में सूखे की आहट, पश्चिमी रीजन में 20 से 59 फीसदी तक कम बारिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

अगला लेख