dharma sangrah
✕

अलांयस एयर की दिल्ली-लुधियाना उड़ान का यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित, 41 लोग पृथक-वास में

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (18:16 IST)
नई दिल्ली-लुधियाना। एअर इंडिया ने बताया कि अलांयस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के 5 सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।
 
यह उड़ान 25 मई को संचालित हुई थी। तब दो महीने के बाद विमान सेवा बहाल की गई थी, जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से बंद कर दिया गया था। अलांयस एयर, एअर इंडिया का हिस्सा है। यह क्षेत्रीय उड़ानों का संचालन करती है।
 
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, 25 मई को एआई 9आई837 दिल्ली- लुधियाना उड़ान में सवार एक यात्री 26 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। विमान के सभी मुसाफिरों को अब पृथक-वास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि विमान कंपनी नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से तय किए गए सभी नियमों का पालन कर रही है।
 
लुधियाना में सिविल डॉ सर्जन राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को दिल्ली से एक उड़ान में सहनेवाल हवाई अड्डे पहुंचे 10 लोगों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। 
 
उन्होंने बताया कि उनमें से एअर इंडिया के सुरक्षा स्टाफ के 50 वर्षीय सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
बग्गा ने बताया कि वह दिल्ली के निवासी हैं और उन्हें पृथक-वास सुविधा में भेजा गया है जो कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में 36 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य थे।
 
इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान 6ई 381 में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख