Daily Horoscope
✕

Lockdown के कारण मुंबई में फंसे 1,600 प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु रवाना

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (18:03 IST)
मुंबई। लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे तमिलनाडु के तकरीबन 1,600 प्रवासी मजदूर श्रमिक विशेष ट्रेन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से अपने राज्य रवाना हुए। श्रमिकों ने मंगलवार शाम को तिरुनेवेली के लिए अपनी यात्रा शु्रु की।
 
शिवसेना के मुंबई दक्षिण केंद्रीय सांसद राहुल शेवाले ने आरोप लगाया है कि रेलवे ने श्रमिकों को बहुत ही कम समय में स्टेशन पहुंचने की सूचना दी, जिसके कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
 
शेवाले ने कहा, श्रमिक मंगलवार सुबह 11:30 बजे सीएसएमटी की विशेष ट्रेन से तिरुनेलवेली रवाना होने वाले थे। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन रवाना होने के केवल एक घंटे पहले सूचना दी थी।

शेवाले की पार्टी शिवसेना और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच प्रवासियों के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर बयानबाजी कई दिनों से जारी है। 
 
शेवाले ने दावा किया कि उन्होंने रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब से ट्रेन के समय को बदल कर शाम 5 बजे करने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य तमिल संघ के अध्यक्ष एस अन्नामलाई ने शेवाले और परब को धन्यवाद दिया। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख