sundarkand

COVID-19 से मुकाबले के लिए दिल्ली सरकार ने मांगी एनजीओ, स्वयंसेवियों से मदद

Updated: शुक्रवार, 19 जून 2020 (17:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में वृद्धि को देखते हुए संदिग्ध लोगों के सर्वेक्षण और पृथक-वास मामलों की निगरानी तथा प्रबंधन के लिए गैर सरकारी संगठनों, नागरिक संगठनों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों की मदद लेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और लोगों से बड़ी संख्या में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, दिल्ली मिलकर कोरोना से लड़ेगी। मैं सभी एनजीओ और लोगों से बड़े पैमाने पर इस प्रयास में शामिल होने की अपील करता हूं।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि जिला प्रशासन की मदद के लिए गैर-सरकारी संगठनों, नागरिक संगठनों और स्वयंसेवियों के पंजीकरण के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा। स्वयंसेवियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा उन्हें स्वस्थ और कोविड​​-19 से मुक्त होना चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले तक कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई थी, जबकि मृतकों की संख्या 1,969 हो गई थी।(भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख