dharma sangrah
✕

COVID-19 : दिल्ली सरकार ने RT-PCR जांच शुल्क घटाकर 800 रुपए किया

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (20:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने (Coronavirus) की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच की कीमत 2400 रुपए से घटाकर 800 रुपए करने के लिए सोमवार को आदेश जारी कर दिया। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निजी प्रयोगशालाओं से कहा गया है कि वे सरकारी टीमों द्वारा लिए गए नमूनों और जिलों एवं अस्पतालों के कहने पर नमूने वाले स्थल पर निजी प्रयोगशालाओं की ओर से लिए गए नमूनों की जांच करने के लिए 800 रुपए का शुल्क लें। बहरहाल, घर पर जाकर लिए गए नमूने की कोविड-19 जांच का शुल्क 1200 रुपए रहेगा।

सभी प्रयोगशालाओं एवं अस्पतालों से जांच की संशोधित कीमत 24 घंटे के भीतर उचित स्थान पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। निजी प्रयोगशालाओं से यह भी कहा गया है कि वे नमूनों की जांच कर रिपोर्ट को ग्राहक (सरकार या व्यक्ति) के साथ साझा करें और नमूने लेने के 24 घंटे के भीतर सभी रिपोर्टों को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर अपडेट करें।

स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने पहले कहा था कि प्रयोगशालाओं को सभी जांचों की रिपोर्ट एक दिन में जारी करने में मुश्किल हो रही है। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क घटाने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैंने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की दरें घटाने का निर्देश दिया है। सरकारी प्रतिष्ठानों में तो यह जांच नि:शुल्क की जा रही है लेकिन इससे उन लोगों को फायदा होगा जो निजी प्रयोगशालाओं में जांच करवाने जाते हैं।जैन ने मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस बाबत आदेश तत्काल जारी किए जाएंगे।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख