सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वैक्सीन बना रही 3 कंपनियों के साथ पीएम मोदी ने की बात
- Corona World Update: विश्व में कोरोना से 14.59 लाख ज्यादा की मौत, भारत में 38,772 नए मामले
- बड़ी खबर, राजस्थान के कंटेनमेंट एरिया में फिर लॉकडाउन, 13 जिलों में रात का कर्फ्यू
- कोरोना काल में क्यों ‘एंटी-वायरल’ मास्क पहनना है जरूरी?
- सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन ट्रॉयल पर दुष्प्रभाव के काले बादल
Coronavirus | कोरोना की रोकथाम के लिए नि:शुल्क मास्क देगी बीएमसी, वसूलेगी 200 रु. का जुर्माना
मुंबई। मुंबई के निवासियों को कोरोनावायरस संबंधी उचित व्यवहार के लिए प्रेरित करने की खातिर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित करने का फैसला किया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के दिखेंगे। हालांकि दूसरी ओर नगर निकाय मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं करने वालों से 200 रुपए का जुर्माना भी वसूलेगा।
बीएमसी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के कारण अप्रैल से लेकर 28 नवंबर तक 4.85 लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा उनसे जुर्माने के रूप में 10.7 करोड़ रुपए वसूले।
बीएमसी ने कहा कि जुर्माना अदा करने के बाद जब व्यक्ति बिना मास्क के आगे बढ़ जाता है तो कोविड-19 रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का उद्देश्य पूरा नहीं होता अत: उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जाएंगे और जुर्माने के रूप में 200 रुपए वसूले जाएंगे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक मुंबई में कोरोनावायरस के कुल 2,82,821 मामले सामने आ चुके हैं। (भाषा)
