biodatamaker
✕

लॉकडाउन के बीच दिल्ली में शराब दुकानें खोलने की कवायद

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (20:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय की तरफ से हाल में जारी दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानों को खोलने की कवायद शुरू कर दी।
 
आबकारी विभाग ने 4 सरकारी एजेंसियों को ऐसी दुकानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं जो गृह मंत्रालय द्वारा बताए गए सभी मानदंडों पर खरी उतरती हैं।  बहरहाल निरुद्ध क्षेत्रों (कोविड-19 कंटेनमेंट जोन) में शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर को सार्वजनिक स्थानों पर शराब की दुकानें खोलने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, यह नियम मॉल में लागू नहीं है। 
 
आबकारी विभाग के अनुसार एजेंसियों से जल्द ही ब्यौरा मुहैया कराने के लिए कहा गया है। साथ ही यह वचन-पत्र देने को भी कहा गया है कि शराब की जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, वे एमएचए की सभी शर्तों का पालन करेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में मॉल को छोड़कर शराब की करीब 450 दुकानें हैं। 
 
गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 6 फुट की सामाजिक दूरी के नियम को सुनिश्चित करने और एक बार में दुकान के अंदर पांच से ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं देने जैसे नियम सुनिश्चित करने के बाद ही शराब, पान और तंबाकू की बिक्री को मंजूरी दी जाएगी। 
 
ये दुकानें शहरी इलाकों में बाजार और मॉल के अंदर नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में सभी दुकानों को खोलने की मंजूरी दी गई है। हालांकि बंद के दौरान शराब, पान, गुटखा, तंबाकू को सार्वजनिक स्थानों पर खाने से रोक है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख