Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली सरकार की नई कोरोना गाइडलाइंस, स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग के बिना प्रवेश नहीं

Updated: शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (16:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्रों तथा कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाए।
 
इसमें यह भी कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बच्चों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें स्कूल न भेजें। सरकार ने कहा कि छात्रों को भोजन और स्टेशनरी का सामान साझा करने से बचने का निर्देश दिया जाए।
 
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में पिछले 4 दिनों में कोरोना से 3107 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को यहां संक्रमण के 965 नए मामले आए। बुधवार को कोरोना वायरस के 1,009, मंगलवार को 632 और सोमवार को 501 मामले आए थे। दिल्ली में 2970 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 18-59 आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की बूस्टर डोज निशुल्क उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।
 
इस बीच रिचर्स में एक नया खुलासा भी हुआ है। ओमिक्रॉन के बीए 2.12.1 समेत 9 सब वैरिएंट दिल्ली में पाए गए हैं। इसका खुलासा नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के अध्ययन के बाद पता चला है। 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख