Daily Horoscope
✕

COVID-19 : दिल्ली सरकार ने बेहतर प्रबंधन के लिए निजी अस्पतालों में तैनात किए नौकरशाह

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (20:12 IST)
नई दिल्ली। बेहतर कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ती महामारी के मद्देनजर निजी अस्पतालों में नौकरशाहों की तैनाती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 10 आईएएस अधिकारी पहले ही दिल्ली सरकार के विभिन्न कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, करीब 15 दानिक्स अधिकारियों को प्रबंधन एवं सभी कोविड उपायों के अनुपालन के निरीक्षण के लिए दिल्ली भर में अस्पतालों में तैनात किया गया है। उसने कहा कि दानिक्स (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेल, तथा दमन एव दीव सिविल सेवा) के 24 परिवीक्षाकालीन अधिकारियों को भी नोडल आईएएस अधिकारियों की सहायता के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 16,699 नए मामले सामने आए और 112 मरीजों की मौत हेा गई। यहां संकमण दर 20.22 फीसदी तक पहुंच गई है। कोविड-19 के मरीजों में वृद्धि की दृष्टि से दिल्ली वित्तीय राजधानी मुंबई से भी आगे निकल गई है।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, बेहतर मरीज प्रबंधन एवं त्वरित निर्णय के लिए 10 आईएएस अधिकारी दिल्ली सरकार के कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। हर अधिकारी संबंधित अस्पतालों में बैठेंगे एवं शिकायतों का द्रुत निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख