ganesh chaturthi

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona से मृतकों का आंकड़ा 10 हजार के पार, 1984 नए मामले आए सामने

Updated: रविवार, 13 दिसंबर 2020 (19:49 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले अब कम होते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 33 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। रविवार को यहां सक्रिय मामले 588 और घटकर 16,785 रह गए।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में इस अवधि में 1,984 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,07,454 हो गई है जबकि 2,539 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आई है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,80,655 हो गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर 95.58 फीसदी पहुंच गई है।

इस दौरान 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,014 पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.65 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर आ गई है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 72,335 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 72.22 लाख के पार पहुंच गई है। प्रत्येक दस लाख पर जांच का औसत 3,80,152 है।

इस बीच निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी भी चिंता का कारण बनी हुई है। अब ऐसे क्षेत्रों की संख्या बढ़कर साढ़े छह हजार के पार पहुंच गई है।(वार्ता)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख