suvichar

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में बढ़े Corona के नए मामले, महाराष्ट्र और केरल को पीछे छोड़ा

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (21:31 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक दिन में सामने आए 45,903 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अब महाराष्ट्र और केरल से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जहां 24 घंटे में 7,745 नए मामले सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली ने सात नवम्बर को भी महाराष्ट्र और केरल को पीछे छोड़ दिया था। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र और केरल इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

मंत्रालय ने कहा, कोविड के दौरान उचित तरीके से पेश आने के लिए चलाए गए जन आंदोलन से नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया, इससे उपचाराधीन मामलों में गिरावट आएगी, जो अभी 5,09,673 हैं। यह कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के संक्रमित मामलों की दर में गिरावट के साथ ही नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में संक्रमित पाए जाने की दर गिरकर 7.19 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 92.56 प्रतिशत है। अभी 79,17,373 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो आंकड़ा उपचाराधीन 74,07,700 लोगों से अधिक हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए, वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,26,611 हो गई।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख