Daily Horoscope
✕

Delhi Corona Update : दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 6 महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 125 नए केस; एक्टिव मामले

Updated: बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (19:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गत 24 घंटे के दौरान 125 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। हालांकि इस अवधि में किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से मिली है। कोरोना ने बीते 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में कोरोना विस्फोट, 29 स्कूली छात्र संक्रमण की चपेट में
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो।
 
विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,42,515 हो गई है। इनमें से करीब 14.16 लाख मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से अब तक 25,102 मरीजों की जान गई है।
 
मंगलवार को दिल्ली में 0.20 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 102 नए मामले आए थे जबकि सोमवार को संक्रमण की दर यही थी लेकिन 91 नए मामले आए थे। वहीं, गत रविवार को 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 107 और लोगों के महामारी की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी।
 
दिल्ली में मंगलवार को 56,511 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 63,313 नमूनों की जांच की गई। इस समय 624 मरीज उपचाराधीन हैं जो एक दिन पहले के 557 मरीजों से अधिक है।
 
विभाग ने बताया कि मंगलवार को गृह पृथकवास में रहकर 262 संक्रमित इलाज करा रहे थे, जिनकी संख्या बढ़कर 289 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक रविवार को चार महीने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 500 से ऊपर यानी 513 पहुंची थी। विभाग ने बताया कि मंगलवार के 173 के मुकाबले बुधवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 184 हो गई है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख