suvichar
✕

Delhi Corona: आज 24 घंटे में दिल्‍ली में कोरोना के 89 नए मामले

Updated: रविवार, 27 जून 2021 (17:21 IST)
नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। 24 घंटे में कोरोना वायरस के केवल 89 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक हफ्ते में तीसरी बार 100 से कम मामले दर्ज हुए हैं।

वहीं दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14,33,934 हो गई है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण दर 0.12 फीसदी रही। कोरोना से जान गंवाने वालों की बात करें तो 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,965 पहुंच गया है।

दिल्ली में अभी कोरोना के 1568 सक्रिय मरीज हैं, यह 2 मार्च के बाद सबसे कम है। 2 मार्च को सक्रीय मरीजों की संख्या 1543 थी। इस वक्त होम आइसोलेशन में 478 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर घटकर पहली बार 0.1 फीसदी हुई। रिकवरी दर लगातार तीसरे दिन 98.14 फीसदी पर है।

पिछले 24 घंटे में 285 मरीजों ने कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 14,07,401 हो गई है। वहीं, कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में हुए 74,198 टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल टेस्ट का आंकड़ा 2,12,77,877 पहुंच गया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख