biodatamaker

केजरीवाल ने लांच किया 'दिल्ली कोरोना' ऐप, देगा बेड से लेकर वेंटिलेटर तक सभी जानकारी

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (15:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप लांच किया।
 
केजरीवाल ने कहा कि ऐप से कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने में मदद करेगी।
 
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई ऐसी जगह हैं जहां कोरोना वायरस का व्यापक प्रकोप है। वहां बिस्तरों, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी है, जिसकी वजह से बढ़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन हमने पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी अस्पतालों में 6,731 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 4,100 खाली हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हम आज एक ऐप जारी कर रहे हैं और इसमें निजी और सरकारी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की पूरी जानकारी है। इस ऐप को दिन में दो बार सुबह 10 बजे और शाम छह बजे अपडेट किया जाएगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐप में बिस्तर खाली दिखाए जाने के बावजूद अस्पताल मरीज को भर्ती करने से मना कर दे तो आप 1031 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव यह सुनिश्चित करेंगे की आपको बिस्तर मुहैया कराया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20,000 से अधिक लोगों में से केवल 2,600 को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। अगर अस्पताल वाले कहते हैं कि आपका घर पर इलाज हो सकता है तो उनकी बात मानें।
 
सरकार ने एक दल का गठन किया है जो पृथक-वास के दौरान मरीज के सम्पर्क में रहेगी और अगर मामला बिगड़ा तो वह उसे अस्पताल में भर्ती कराएगी। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख