sundarkand

दिल्ली में Corona के 27561 नए मामले, 40 लोगों की मौत, मुंबई में मिले 16420 नए मरीज

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (22:40 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड के 27,561 नए मामले आए हैं जबकि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है। जबकि मुंबई में कोरोनावायरस के 16420 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो एक दिन पहले आए मामलों से करीब 41 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं 7 और संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्‍ली शहर में संक्रमण की दर 26.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।पिछले साल 10 जून को संक्रमण से हुई 44 लोगों की मौत के बाद बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 40 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर भी पिछले साल चार मई (26.7 प्रतिशत) के बाद सबसे ऊंचा है।

बुधवार को एक दिन में 27,561 नए मामले आए। इससे पहले 30 अप्रैल को शहर में कोविड के 27,047 नए मामले आए थे। जनवरी के पहले 12 दिनों में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वाले 133 लोगों में से ज्यादातर अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

हालात के मद्देनजर सरकार ने मंगलवार को सभी अस्पतालों को परामर्श जारी कर सुनिश्चित करने को कहा था कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त कोविड मरीजों का इलाज विशेषज्ञों द्वारा कराया जाए। शहर में फिलहाल कोविड के 87,445 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 56,991 गृह पृथकवास में हैं।

मुंबई में कोरोना के 16420 नए मरीज मिले, 7 संक्रमितों की मौत : मुंबई में बुधवार को कोरोनावायरस के 16,420 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले आए मामलों से करीब 41 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं 7 और संक्रमितों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि मंगलवार की तुलना में आज 4773 अधिक मामले आए हैं।

बीएमसी के मुताबिक, शहर में कुल मामले बढ़कर 9,56,287 पहुंच गए हैं, जबकि वायरस के कारण 16,240 लोगों की मौत हो चुकी है। बीएमसी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पिछले चार दिनों में कोविड के दैनिक मामलों में कमी के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बुधवार को नए मामलों में 40.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 24.38 प्रतिशत हो गई है जो मंगलवार को 18.75 प्रतिशत थी। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि दो दिन पहले राष्ट्रीय जांच दिशा-निर्देशों में संशोधन की वजह से दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत निर्देश दिया गया है कि सिर्फ लक्षण वाले लोगों की ही जांच की जाए और इससे संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख