dharma sangrah
✕

सीरो सर्वे के नतीजों में खुलासा, दिल्ली में कमजोर पड़ने लगा कोरोना, 29 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी

Updated: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (17:04 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 (COVID-19)  का कहर लगातार बढ़ रहा है, किंतु राजधानी में इसका प्रकोप गत काफी दिनों से कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कोरोनावायरस का राजधानी में क्या असर है, गुरुवार को राज्य सरकार के दूसरे सीरो सर्वे के नतीजे जारी किए। 1 से 7 अगस्त के बीच किये गए इस सर्वे के नतीजों में दिल्ली में कोविड-19 एंटीबॉडी बढ़कर 29.1 प्रतिशत  हो गई।

दिल्ली की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ है। सर्वे के लिए 15 हजार लोगों के खून के नमूने लिए गए थे। दिल्ली में पहला सीरो सर्वे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने 27 जून से 5 जुलाई के बीच कराया था। इसमें 21,387 नमूने लिए गए थे। इसमें 23.48 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।

इस रिपोर्ट के बाद यह कहा जाने लगा था कि दिल्ली में करीब एक चौथाई लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वतः ही इससे ऊबर गए। पहले सर्वे के नतीजों के बाद दिल्ली सरकार ने हर माह सीरो सर्वे कराने का निर्णय किया था।
 
जैन ने बताया कि दूसरे सीरो सर्वे में 28.3 प्रतिशत पुरुषों और 32.2 प्रतिशत महिलाओं में एंटीबॉडी पाई गई है, वहीं 60 लाख लोगों में एंटीबॉडी बन गई है।

दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 1,56,139 आ चुके जिसमें से 1,40,767 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,137 सक्रिय मामले हैं। राजधानी में कोरोना 4235 लोगों की जान ले चुका है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख