Hanuman Chalisa

Coronavirus : चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना मामलों में आई कमी, रेस्तरां फिर से खोले गए

Updated: सोमवार, 6 जून 2022 (18:24 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अधिकारियों ने महामारी संबंधित पाबंदियों में कुछ और ढील दी तथा लगभग एक महीने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग में ज्यादातर रेस्तरां फिर से खुल गए।

संग्रहालय, सिनेमा और जिम को 75 प्रतिशत क्षमता तक संचालित करने की अनुमति दी गई है और अब लोगों के घरों तक सामान को पहुंचाया जा सकता है। स्कूलों को पहले आंशिक रूप से खोला गया था लेकिन अब 13 जून से स्कूलों का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जा सकता है।

अधिकारियों को संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद इमारतों और परिसरों को बंद करना पड़ा था और शहर में छह सप्ताह के दौरान संक्रमण के लगभग 1800 मामले सामने आए थे। रविवार को नए मामलों की संख्या घटकर छह रह गई है। शंघाई शहर में महामारी के कारण लगभग दो महीने तक पाबंदियां लागू रहीं।

शहर में पिछले सप्ताह कुछ पाबंदियां हटाई गई थीं, लेकिन रेस्तरां बंद रहे। बीजिंग और शंघाई दोनों शहरों में, मेट्रो या कार्यालयों, शॉपिंग मॉल या अन्य सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले लोगों को पिछले 72 घंटों में कोविड के लिए कराई गई नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख