dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है Lockdown, डिप्टी CM अजित पवार ने कही बड़ी बात

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (18:22 IST)
मुंबई। त्योहारों के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं क्या फिर से राज्य सरकारें लॉकडाउन जैसे बड़े फैसले लेगी? गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई जिलों में नाइट कर्फ्यू जैसे कदमों का ऐलान किया गया है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल ने नहीं दी 'स्पुतनिक वी वैक्‍सीन' के परीक्षण को मंजूरी
इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी, तब लॉकडाउन को लेकर आगे का फैसला किया जाएगा। 
ALSO READ: बढ़ते मामलों के बीच फिर एक्शन में केंद्र सरकार, UP, पंजाब और हिमाचल में भेजी टीमें
अजित पवार ने कहा कि दीवाली के दौरान काफी भीड़ थी। गणेश चतुर्थी के दौरान भी हमने भीड़ को देखा। हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 8-10 दिनों के लिए स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर लॉकडाउन के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 17,74,455 हो गई है। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 46,573 हो गई है। अब तक 16,47,004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वक्त करीब 80 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 92.81 फीसदी पहुंच गई जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख