Daily Horoscope
✕

भारत में Covid 19 से मरने वालों की संख्या 5,934 हुई, कुल मामले बढ़कर 1,90,535 हुए

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (12:57 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के 8,392 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं, वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,934 हो गई।
 
कोरोना वायरस पर नजर रख रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत 7वें नंबर पर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 93,322 लोगों का इलाज जारी है जबकि 91,818 ठीक हो चुके हैं और 1 मरीज देश छोड़कर जा चुका है।

 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक 48.19 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। मंत्रालय के अनुसार जिन 230 लोगों की जान गई है, उनमें महाराष्ट्र के 89, दिल्ली के 57, गुजरात के 31, तमिलनाडु के 13, उत्तरप्रदेश के 12, पश्चिम बंगाल के 8, मध्यप्रदेश के 7, तेलंगाना के 5, कर्नाटक के 3, आंध्रप्रदेश के 2, बिहार, पंजाब और राजस्थान का 1-1 व्यक्ति है।
ALSO READ: ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना की पुष्टि
इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 5,394 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 2,286 महाराष्ट्र में, फिर 1,038 गुजरात में, 473 दिल्ली में, 350 मध्यप्रदेश में, 317 पश्चिम बंगाल में, 213 उत्तरप्रदेश में, 194 राजस्थान में, 173 तमिलनाडु में, 82 तेलंगाना में और आंध्रप्रदेश में 62 लोगों की जान गई है।
 
कर्नाटक में मृतक संख्या 51 और पंजाब में 45 हो गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में 28, बिहार में 21, हरियाणा में 20, केरल में 9 और ओडिशा में 7 लोगों की इससे जान गई है। आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से 5-5 लोगों की जान गई है जबकि चंडीगढ़ और असम में 4-4 लोगों की जान अब तक कोरोना वायरस  से गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार जान गंवाने वाले लोगों में से 70 प्रतिशत को पहले से ही कोई बीमारी थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख