ganesh chaturthi
✕

इंदौर में Corona virus से मृतकों का आंकड़ा 32 पर पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 300 पार

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (23:29 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 और व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत होने का खुलासा रविवार को हुआ। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 तक पहुंच गई है। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 306 पर पहुंच गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय और 65 वर्षीय दो पुरुषों की एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।
 
उन्होंने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि खुलासा नहीं किया। लेकिन बताया, दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जड़िया ने यह भी बताया कि शहर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8 नए मरीज मिले। इनमें 16 वर्षीय लड़का और 80 वर्षीय वृद्धा शामिल हैं।
 
नए मामलों के बाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 298 से बढ़कर 306 पर पहुंच गई है। इनमें से 32 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.46 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इस बीच, शहर के शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में भर्ती तीन महिलाओं और चार पुरुषों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन मरीजों की लगातार दो बार कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
इसके साथ ही, शहर के अस्पतालों में इलाज के बाद इस संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 35 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख