sawan somwar

दिल्ली में Corona से मौतों की संख्या 123 पहुंची, 425 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित हुए 8895

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (18:15 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से मरने वालों की तादाद 123 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8895 हो गई है।आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में 472 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे अधिक हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से 123 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार, मृतकों के आंकड़े में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी मौत की प्राथमिक वजह कोविड-19 है।

ये आंकड़े विभिन्न अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर मौतों की समीक्षा करने वाली समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में मृतकों की संख्या 115 थी और 8470 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 425 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8895 हो गई है।(भाषा)
 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख