manglik dosh calculator
✕

Data Story : जुलाई के 24 दिन में मिले 9.69 लाख कोरोना संक्रमित, 21 हजार से ज्यादा की मौत

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (14:20 IST)
मुख्य बिंदु :
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे कम होती जा रही है। जुलाई के 24 दिनों में देश में 9.69 लाख कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान महामारी की वजह से 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
 
इस माह कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 48786 मामले 1 जुलाई को ही सामने आए थे। 13 बार 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले जबकि 11 बार 40 हजार से कम मामले सामने आए। 20 जुलाई देश में मात्र 30,093 मामले सामने आए थे। यह जुलाई में संक्रमितों की सबसे कम संख्या थी। पिछले 31 दिनों में देश में 13.32 लाख कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
जुलाई के पहले 10 दिन में कोरोना महामारी की वजह से 8,691 से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि 14 दिन में करीब 13 हजार लोग मारे गए। इस तरह जुलाई के 24 दिनों में 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
 
क्या कहती है आज की रिपोर्ट : देश में शनिवार को स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 दिन में कोविड-19 के 39,097 मामले सामने आए, जबकि 546 मरीज काल के गाल में समा गए। पिछले 24 घंटों में 35,087 लोग रिकवर हुए।
 
कोरोना काल में अब तक देश में 3,13,32,159 लोग इस महामारी से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से 3,05,03,166 लोग रिकवर हो गए, 4,20,016 लोगों की मौत हो गई जबकि 4,08,977 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 42,78,82,261 लोग कोरोना की खुराक ले चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख